हनुमान मेडिकल: 30 साल की भरोसेमंद सेवा, अब नई पीढ़ी के साथरावाभाठा में जनसेवा का भरोसा, हनुमान मेडिकल बना पहचान

 हनुमान मेडिकल: 30 साल की भरोसेमंद सेवा, अब नई पीढ़ी के साथरावाभाठा में जनसेवा का भरोसा, हनुमान मेडिकल बना पहचान



रायपुर (रावाभाठा)। रावाभाठा क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से स्वास्थ्य सेवा का विश्वसनीय केंद्र बने हनुमान मेडिकल एवं क्लिनिक ने अपनी सेवा और समर्पण से लोगों का विश्वास अर्जित किया है। स्वर्गीय पोषण साहू ने लगभग 30 वर्षों तक अपने क्लिनिक के माध्यम से क्षेत्रवासियों की निस्वार्थ भाव से सेवा की और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

आज उनके सुपुत्र चंद्रकांत साहू उसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वे पिछले 5 वर्षों से हनुमान मेडिकल के माध्यम से मरीजों और आम नागरिकों को दवाइयों के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और समर्पण के भाव से सेवा प्रदान कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हनुमान मेडिकल केवल एक मेडिकल स्टोर नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए भरोसे और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। वर्षों से निरंतर मिल रही सेवा के कारण यह संस्थान रावाभाठा की पहचान बन गया है।

स्वर्गीय पोषण साहू द्वारा स्थापित जनसेवा की इस परंपरा को नई पीढ़ी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.