छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्षों की आत्मीय सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्षों की आत्मीय सौजन्य भेंट




व्यापार, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी ने अपने सहयोगियों श्री किशोर आहूजा, श्री सुभाष बजाज एवं अन्य वरिष्ठ साथियों के साथ छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के निवास पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी तथा आत्मीय सौजन्य भेंट की।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान अग्रवाल समाज एवं सिंधी समाज के बीच सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, व्यापारिक हितों के संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व, युवाओं की सहभागिता तथा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में अग्रवाल समाज की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श हुआ। 

विशेष रूप से, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी को हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में आयोजित विदेशी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कनाडा सहित विभिन्न देशों की आधिकारिक यात्रा में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न बैठकों में छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा व्यापारिक वर्ग की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से प्रमुखता के साथ रखा।

उनकी सक्रिय भूमिका, व्यापारिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता तथा छत्तीसगढ़ के व्यवसायिक समुदाय का सशक्त प्रतिनिधित्व करने के लिए,  डॉ. अशोक अग्रवाल ने सभी अतिथियों का भगवान श्री अग्रसेन महाराज के पावन अंगवस्त्र (दुपट्टा) ओढ़ाकर ससम्मान अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि समाजों के मध्य आत्मीय संवाद, पारस्परिक विश्वास एवं सहयोग की भावना ही सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती का आधार है। 

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय से समाज और व्यापार जगत दोनों को नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने समाजहित, व्यापारी हित एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भविष्य में भी मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न समाजों एवं संगठनों के बीच आत्मीय संबंध, परस्पर सम्मान और सहयोग की संस्कृति ही एक सशक्त, संगठित एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण करती है। वहीं श्री सतीश थोरानी ने भी सामाजिक संगठनों की भूमिका की सराहना करते हुए समाजहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया।

डॉ अशोक अग्रवाल ने भी अग्रवाल समाज में चलाई जा रही है अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चेंबर अध्यक्ष को और साथियों को पूरी जानकारी दी।

यह सौजन्य भेंट सामाजिक सद्भाव, संगठनात्मक एकजुटता, व्यापारिक सहयोग एवं परस्पर सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुई।

किशोर आहूजा

प्रमुख सलाहकार छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स 

 मो 9826128757

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.