बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार


बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार - “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ




रायपुर, 13 जुलाई 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।


इसी क्रम में जूनियर सेकेट्रियल असिस्टेंट श्री संतोष कुमार बघेल  ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 6 अमलीडीह, एएनएम सुश्री रेणुका साहू ने प्राथमिक शाला ग्राम धनेली (सांकरा) एवं सहायक ग्रेड 3 श्री उत्तम कुमार यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र यादव पारा (टिकरापारा) में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.