ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर

ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर




रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल, प्रभारी महामंत्री (कार्यालय) शीत श्रीवास जी  पटवा जी संदीप, एडवोकेट नंदकुमार पटेल सहित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव चंद्राकर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करें तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा एवं जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।


बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


बैठक में रायपुर शहर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सेन सहित प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। लक्ष्मण सेन ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर अमल करते हुए रायपुर शहर में ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.