नकली उर्वरक एवं बिना लेबल के रासायनिक उत्पादों के अवैध कारोबार पर कृषि विभाग, पुलिस एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की संयुक्त कार्रवाई

नकली उर्वरक एवं बिना लेबल के रासायनिक उत्पादों के अवैध कारोबार पर कृषि विभाग, पुलिस एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की संयुक्त कार्रवाई




आरंग, रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा प्राप्त शिकायत एवं आवेदन के आधार पर आज कृषि विभाग आरंग, आरंग पुलिस तथा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना आरंग के सेनानियों की उपस्थिति में कलई (आरंग) स्थित एक गोदाम में संयुक्त जांच एवं छापामार कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान यह पाया गया कि बाहरी राज्यों हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से आए कुछ व्यक्तियों द्वारा स्थानीय व्यक्ति के मकान को किराये पर लेकर गोदाम संचालित किया जा रहा था। उक्त व्यक्तियों द्वारा किसानों के घर-घर जाकर उर्वरक (खाद) के नाम पर ऑर्डर लिया जाता था तथा बाद में घर पहुंच सेवा के माध्यम से हरियाणा निर्मित संदिग्ध एवं नकली उर्वरकों की बिक्री की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि बिना किसी वैध लेबल एवं आवश्यक जानकारी के "बूस्टर" के नाम से रासायनिक उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था, जो कृषि संबंधी नियमों का उल्लंघन प्रतीत होता है।

संयुक्त टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही संबंधित आरोपी मौके से फरार हो गए। कृषि विभाग द्वारा मौके पर उपलब्ध सामग्री एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। आरंग पुलिस द्वारा भी मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी उर्वरक, कीटनाशक या कृषि उत्पाद को खरीदने से पूर्व उसकी गुणवत्ता, लेबल, लाइसेंस एवं विक्रेता की वैधता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

जारीकर्ता

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आरंग

रायपुर (छत्तीसगढ़)

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.