सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर*
रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही
सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
रायपुर, दिनांक __20/06/26
श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, श्री प्रशांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण एवं श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक विधानसभा के निर्देशन में थाना धरसीवा एवं चौकी सिलतरा पुलिस द्वारा सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में विशेष सरप्राइज चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।*
थाना प्रभारी धरसीवा एवं चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में गठित दो पुलिस टीमों द्वारा श्रमिक बस्तियों, किराये के मकानों एवं विभिन्न फैक्ट्रियों में निवासरत व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया।*
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां:-
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रमिकों का सत्यापन किया गया।
किरायेदारों एवं श्रमिकों के पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
मकान मालिकों को सभी किरायेदारों की जानकारी एवं दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस सत्यापन कराने की समझाइश दी गई।
क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
बाहरी राज्यों से अपराध कर क्षेत्र में आकर छिपने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।*
विशेष जांच एवं सत्यापन के दौरान कोई भी संदिग्ध रोहिंग्या अथवा बांग्लादेशी नागरिक नहीं पाया गया।
औद्योगिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।
आमजन में सकारात्मक संदेश:-
रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस सक्रिय एवं सतर्क कार्रवाई से क्षेत्र के उद्योग प्रबंधन, श्रमिकों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
रायपुर ग्रामीण पुलिस की अपील:
रायपुर ग्रामीण पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा बाहरी व्यक्तियों की संदिग्ध मौजूदगी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। नागरिकों के सहयोग से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
*"सतर्क पुलिस – सुरक्षित समाज"




Post a Comment