वृक्षारोपण और न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन**

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 

वृक्षारोपण और न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन





खरोरा 

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला टोहड़ा में 22 जून को कबीर प्राकट्य समारोह के अवसर पर पूर्व सरपंच खुबदास वैष्णव ने विद्यालय में बच्चों को खीर पूड़ी चावल दाल सब्जी मिठाई खिलाकर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा दीदी  ने विद्यालय प्रांगण में नीम पीपल पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया साथ ही अपने हाथों से बच्चों को न्योता भोज का खाना भी परोसा। मुख्य अतिथि के आसंदी से सांसद महोदया ने कबीर कुटी और वहां बनने वाले बाउंड्रीवल के लिए राशि देने की भी घोषणा किए। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत रायपुर के सभापति स्वाति वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष सिमगा अदिति बघमार जनपद सदस्य अनुपम अग्रवाल जी तुकाराम जोगी जी साहेब दास वैष्णन जी हेमचंद वर्मा सरपंच रूपेन्द्र वर्मा प्राचार्य आर एक्का दिनेश आदिल डोमार वर्मा हीरालाल सिन्हा विक्रांत पैकरा वीरेंद्र वर्मा अजीत वर्मा कमल साहू प्रधानपाठक मनहरण लाल वर्मा नौतन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक और महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी और छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर

ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के नवनियुक्त ज...

Blogger द्वारा संचालित.