पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में हाईवे स्थित ढाबा एवं होटलों की सघन आकस्मिक जांच*
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में हाईवे स्थित ढाबा एवं होटलों की सघन आकस्मिक जांच
👉 रायपुर, दिनांक 16/04/2026
👉 श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना धरसीवा एवं पुलिस चौकी सिलतरा पुलिस द्वारा रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आकस्मिक (सरप्राइज) जांच अभियान चलाया गया।
👉 जांच के दौरान संचालकों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉 विशेष रूप से ढाबा एवं होटल परिसरों में लगाए गए अत्यधिक तेज एवं चकाचौंध उत्पन्न करने वाले प्रकाश (ओवर लाइट/हाई इंटेंसिटी लाइट) को बंद रखने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
👉 साथ ही,भारी वाहनों एवं ट्रकों को सड़क के किनारे अनियंत्रित रूप से खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करने तथा पार्किंग के दौरान पार्किंग लाइट अनिवार्य रूप से चालू रखने हेतु समझाइश दी गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
👉 अभियान के दौरान सभी ढाबा एवं होटल संचालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि किसी भी परिस्थिति में बिना वैधानिक अनुमति के शराब का विक्रय अथवा सेवन कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है। आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
👉 पुलिस अधिकारियों द्वारा संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 को प्रदान करें।
👉 रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम करने तथा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में भी इस प्रकार की आकस्मिक जांच एवं निगरानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
रायपुर ग्रामीण पुलिस
👉जन सुरक्षा, जन विश्वास एवं कानून का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता"*





Post a Comment