नैनो डीएपी से बढ़ा भरोसा, अभनपुर के किसान ने बताया खेती में आया सकारात्मक बदलाव

 नैनो डीएपी से बढ़ा भरोसा, अभनपुर के किसान ने बताया खेती में आया सकारात्मक बदलाव



कम लागत में अच्छा उत्पादन से किसान संतुष्ट

रायपुर, 13 जून 2026/  कृषि में नई तकनीकों का उपयोग किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम जवईबांधा के किसान श्री मुकेश कुमार साहू ने नैनो डीएपी के उपयोग से फसल की गुणवत्ता में सुधार और खेती की लागत को कम करने का अनुभव साझा किया है।

करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर खेती करने वाले कृषक मुकेश ने बताया कि उन्होंने पिछले खरीफ सीजन में धान की फसल पर नैनो डीएपी का छिड़काव किया था। इसके बाद फसल का उत्पादन बेहतर हुई और धान की गुणवत्ता में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान सहकारी समिति से उन्हें समय पर बीज और उर्वरक प्राप्त हो गए, जिससे खेती के कार्य बिना किसी बाधा के पूरे किए जा सके।

कृषक श्री मुकेश साहू ने कहा कि आधुनिक नैनो उर्वरक खेती को अधिक किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी नैनो डीएपी का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसके परिणाम स्वयं देखकर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

शास्त्री मार्केट में कलेक्टर महोदय एवं नियंत्रक के आदेशअनुसार नाप तौल विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही

 शास्त्री मार्केट में कलेक्टर महोदय एवं नियंत्रक के आदेशअनुसार नाप तौल विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही रायपुर। राजधानी के शास्त्री मार्केट में ...

Blogger द्वारा संचालित.