वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से संगठन विस्तार एवं ओबीसी विंग को मजबूत करने में जुटे लक्ष्मण सेन



वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से संगठन विस्तार एवं ओबीसी विंग को मजबूत करने में जुटे लक्ष्मण सेन



रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने संगठनात्मक मजबूती एवं ओबीसी समाज की भागीदारी को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इसी कड़ी में लक्ष्मण सेन ने रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान एवं कर्मठ अध्यक्ष कुमार शंकर मैनन से सौजन्य मुलाकात कर संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने तथा ओबीसी विंग की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

वहीं रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय नेता, जननायक एवं कांग्रेस के मजबूत स्तंभ पंकज शर्मा से मुलाकात कर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय राजनीति, संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

साथ ही रायपुर पश्चिम विधानसभा के ऊर्जावान विधायक विकास उपाध्याय से भेंट कर ओबीसी विंग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

लक्ष्मण सेन ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से रायपुर शहर में ओबीसी विंग को मजबूत करते हुए कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी मजबूती के साथ किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बीरगांव में शुरू हुआ समृद्धि हॉस्पिटल, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी कई विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

बीरगांव में शुरू हुआ समृद्धि हॉस्पिटल, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी कई विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के बीरगांव क्षेत्र में स्थित समृद्धि ह...

Blogger द्वारा संचालित.