खरोरा क्षेत्र की बेटियों ने रचा इतिहास, समाज का बढ़ाया मान

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 



खरोरा क्षेत्र की बेटियों ने रचा इतिहास, समाज का बढ़ाया मान

खरोरा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि यहां की प्रतिभाशाली बेटियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बेटी हेमलता साहू ने 97.4% अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में 5वां स्थान हासिल किया है तथा खरोरा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

इसी क्रम में बेटी खुशबू साहू एवं नम्रता गिलहरे ने 96.2% अंक प्राप्त कर खरोरा क्षेत्र में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों छात्राओं ने भी अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इन सभी प्रतिभाशाली बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि वे आगे चलकर बड़े अधिकारी बनें और छत्तीसगढ़ को समस्याओं से मुक्त एवं विकास के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि इन बेटियों पर छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद सदा बना रहे और सफलता उनके कदम चूमती रहे।

जोहार छत्तीसगढ़।

कोई टिप्पणी नहीं

ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर

ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के नवनियुक्त ज...

Blogger द्वारा संचालित.