धरसींवा खंड़ के ग्राम मूंगाडीह-सिलतराम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बैठक सम्पन्न*
धरसींवा खंड़ के ग्राम मूंगाडीह-सिलतराम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बैठक सम्पन्न
धरसींवा खंड़ के ग्राम मूंगाडीह एवं सिलतराम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान गांव में सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें लगभग 20 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ की स्थिति दयनीय होती जा रही है और जनता अब जागरूक हो चुकी है। लोगों का मानना है कि वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ को चारों दिशा से कमजोर और बर्बाद करने में लगी हुई है। ऐसे समय में जनता अब जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को भविष्य की नई उम्मीद के रूप में देख रही है।
बैठक में यह भी कहा गया कि छत्तीसगढ़िया लोगों के हित में काम करना, मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना, मृतकों को न्याय दिलाना एवं अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इन कार्यों को जनता लगातार देख रही है और इसी कारण छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और समर्थन तेजी से बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव-गांव से लोग स्वयं आगे आकर संगठन से जुड़ रहे हैं। रायपुर ग्रामीण जिले में जोरदार सदस्यता अभियान चल रहा है और अब यह स्पष्ट दिखाई देने लगा है कि आने वाले समय में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसीवां विधानसभा में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Post a Comment