केशला पेट्रोल पंप में डीजल-पेट्रोल को लेकर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
*केशला पेट्रोल पंप में डीजल-पेट्रोल को लेकर कांग्रेसियों का हल्ला बोल*
खरोरा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के द्वारा केसला में स्थित पेट्रोल पंप में केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों के द्वारा भारी संख्या में उपस्थिति देकर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती दरों और बाजार में हो रही किल्लत पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव बबलू भाटिया ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के कारण आज देश में तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद सरकार टैक्स वसूल कर जनता की जेब काट रही है। डीजल की कीमत में वृद्धि ने माल ढुलाई और खेती की लागत बढ़ा दी है जिससे हर खाने पीने की वस्तुएं महंगी हो गई है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आपूर्ति में कमी से जनता कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ कई क्षेत्रों में पेट्रोल डीजल के कृत्रिम किलकत पैदा की जा रही है। पेट्रोल पंप में घंटों कतारे लग रही है जिससे किसानों और परिवहन क्षेत्र को भारी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार तुरंत कीमतों को कम करें और ईंधन की निर्वात आपूर्ति सुनिश्चित करें। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के महामंत्री
खूबी राम डहरिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसमें आम आदमी की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, महामंत्री खूबी राम डहरिया, पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नेता बबलू भाटिया, पार्षद सुरेंद्र गिलहरे के साथ काग्रेस पदाधिकारी, सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर
Post a Comment