आमानाका पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

 
• स्थान: छठ तालाब सामुदायिक भवन के सामने, हीरापुर (रायपुर)
• आरोपी: फैजल अहमद अंसारी (उम्र 22 वर्ष), निवासी रोटरी नगर, रायपुर।
• जप्ती: एक नग धारदार स्टील का चाकू।
रायपुर, दिनांक 17.05.2026:
रायपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमानाका पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आज दोपहर गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छठ तालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराकर आम जनता को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना पर सउनि श्याम ठावरे, आरक्षक दीपक पाण्डेय और आरक्षक आशीष शुक्ला की टीम ने गवाहों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी फैजल अहमद अंसारी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के पास से एक धारदार स्टील का चाकू जप्त किया गया। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) श्री संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना आमानाका, जिला रायपुर (छ.ग.)

कोई टिप्पणी नहीं

छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान

 छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन द्वारा राजधानी रायपुर के सक्...

Blogger द्वारा संचालित.