अवैध रूप से शराब विक्री करते शराब तस्कर महिला संगीता बाघ गिरफ्तार
> थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
> आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 269/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत में की गई कार्यवाही ।
विवरणः- इस प्रकार है कि दिनांक 13.05.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शांती नगर दुर्गा नगर के खाली मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा है तथा बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित पकड़ा गया। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ उम्र 40 वर्ष पता मटिया मोड दोदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया द्वारा एक सफेद रंग के झोले में आई कोन अंग्रेजी शराब भरा हुआ कुल 30 पौवा अग्रेजी शराब रखा होना पाया। शराब रखने के संबंध में संगीता बाघ से वैध दस्तावेज की मांग की परन्तु उसके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ उम्र 40 वर्ष पता मटिया मोड दोदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 30 पौवा देशी शराब जुमला कीमती 3600 रूपये समक्ष गवाहो के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 269/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया l आरोपिया को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
Post a Comment