मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 34जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
रिपोर्ट रविन्द्र देवांगन
जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह और बलौदा ब्लाक
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी शामिल रहे बताया कि समारोह में कुल 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी स्थापना हेतु वधुओं के बैंक खाते में निर्धारित राशि प्रदान
किया गया। साथ ही नवदम्पत्तियों को पौधा वितरण कर वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से जरूरतमंद परिवारों को सम्मान पूर्वक अपनी बेटियों का विवाह सम्पन्न कराने में सहयोग मिल रहा है।
उन्होने नव विवाहित जोडो को उपहार प्रदान किया तथा आर्शिवाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत उमा राजेंद्र राठौर ने अपने सम्बोधन में भ्रुण हत्या एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियां सामाज की शक्ति है और उन्हे शिक्षा एवं सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है।
Post a Comment