नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 11 और 12 में आम जनता की निरंतर मिल रही सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया गया.

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 

*नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 11 और 12 में आम जनता  की निरंतर मिल रही सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया गया. 




खरोरा 

नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 11 और 12 में आम जनता  की निरंतर मिल रही सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया गया. 

इस निरीक्षण में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय वार्ड पार्षद पूर्णेंद्र पाध्याय की उपस्थिति रही. निरीक्षण में वार्डों का जमीनी दौरा कर जनसमस्याओं और विकास कार्यों से अवगत हुए.

निरीक्षण के दौरान वार्डों में जलभराव और गंदगी की स्थिति को देखा गया.अधिकारियों ने वार्ड में स्थित तालाबों और नालियों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मौके पर ही उचित दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने कर्मचारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने और मानसून से पहले जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

आवास योजना के तहत निर्मित हो चुके मकानों का सत्यापन किया अधिकारियों ने हितग्राहियों के घरों का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता को जांचा.

निरीक्षण के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी जी ने बताया जिन पात्र परिवारों का नाम अब तक योजना में नहीं है उन्हें त्वरित संज्ञान में ले.और पार्षदों के माध्यम से वंचित नागरिकों के नाम चिह्नित किए जाए. ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे.

नगर पंचायत अध्यक्ष हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में हाईवे स्थित ढाबा एवं होटलों की सघन आकस्मिक जांच*

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में हाईवे स्थित ढाबा एवं होटलों की सघन आकस्मिक जांच 👉 रायपुर, दिनांक 16/04/2026 👉 श्रीमती स्वेता ...

Blogger द्वारा संचालित.