मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 02 भाई गिरफ्तार




विवरण - प्रार्थी अजय यादव ने चौकी सिलतरा थाना धरसंीवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वयं की आटो को चलाने का कार्य करता है। दिनांक 07.05.2026 को प्रार्थी अपने आटो मंे अपने साथी ईश्वर यादव को बैठाकर लगभग दोपहर 01.30 बजे बाजार चौक साकरां जा रहा था, बाजार चौक में लोकनाथ और भोला विश्वकर्मा बैठे थे जिन्हे देख कर उनसे बात करने के लिए आटो को रोक दिया तथा भोला विश्वकर्मा से बात करने लगा इसी दौरान भोला के भाई लोकनाथ विश्वकर्मा ने उसके भाई भोला से क्यों बात कर रहे बोलते हुए अश्लील गाली गलौज करना प्रारंभ कर दिया प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर लोकनाथ एवं भोला विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थी तथा उसके साथ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इसी बीच लोकनार्थ विश्वकर्मा द्वारा अपने पास रखे तलवारनुमा धारदार हथियार से प्रार्थी के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 238/26 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपरांध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी भोला विश्वकर्मा तथा लोकनाथ विश्वकर्मा के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। 

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 01 नग तलवार जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी -*

*01. लोकनाथ विश्वकर्मा पिता हरीराम विश्वकर्मा उम्र 43 साल निवासी महामाया मंदिर के पीछे ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।*
 
*02. भोला विश्वकर्मा पिता हरीराम विश्वकर्मा उम्र 27 साल निवासी महामाया मंदिर के पीछे ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।*

कोई टिप्पणी नहीं

थाना मौदहापारा एवं क्राइम ब्रांच रायपुर की संयुक्त कार्यवाही में चाकू की नोक पर लूट की वारदात करने वाले आदतन अपराधी राशिद उर्फ राजा बैझड़ सहित 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस द्वारा शहर में सक्रिय आदतन अपराधियों एवं हथियारबाज तत्वों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मौदहापार...

Blogger द्वारा संचालित.