➡️ थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग अलग जगहो पर अवैध शराब विक्रय करने वाले 02 आरोपी कल्याण सिंह जांगडे एवं हीना नेताम को अवैध शराब के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।
➡️ थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत दो अलग अलग स्थान भाठागांव देवपुरी एवं पानी टंकी के पास मठपुरैना में अवैध शराब विक्रेता करते थे अवैध शराब की बिक्री।
➡️ मुखबीर से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल दो अलग अलग जगहों में पहुंचकर घेराबंदी कर 02 अलग अलग आरोपी को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।
➡️ आरोपी के कल्याण सिंह जांगडे के कब्जे से अवैध शराब 6.840 लीटर देशी मदिरा कीमती 3800/रु को किया बरामद।
➡️ आरोपिया के हीना नेताम के कब्जे से अवैध शराब 5.760 लीटर देशी मदिरा कीमती 3560/रु को किया बरामद।
➡️ दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना टिकरापारा मंे आबकारी एक्ट का अपराध किया पंजीबद्ध।
➡️ दोनो आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराध क्रमांक 453/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं अपराध क्रमांक 454/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का किया गया अपराध पंजीबद्ध।
पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबारो पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में अवैध शराब विक्रय एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
विवरण- दिनांक 26.05.2026 को जरिये मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की भाठापारा देवपुरी निवासी कल्याण सिंह जांगडे एवं पानी टंकी के पास मठपुरैना में हीना नेताम नाम की महिला द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का 02 अलग अलग संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया।
मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर भाठापारा देवपुरी एवं पानी टंकी के पास मठपुरैना पुलिस टीम रवाना होकर सूचना के संबंध में गोपनीय रूप से पूछताछ कर आरोपी के सकूनत पर रेड कार्यवाही किये जहां पर आरोपी कल्याण सिंह जांगडे द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु कुल-38 पौवा देशी मदिरा रखे मिला। एवं आरोपिया हीना नेताम के पास से 32 पौवा देशी मदिरा रखे मिला। दोनो आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपी कल्याण सिंह जांगडे से जप्त शराब- 24 पौवा रोमियों देशी मदिरा एवं 14 पौवा शोले देशी मदिरा कुल 38 पौवा (6.840 लीटर) कीमती 3800/रु
प्रकरण में आरोपिया हीना नेताम से जप्त शराब- 14 पौवा शोले देशी मदिरा एवं 18 पौवा पौवा गोवा विस्की मदिरा कुल 32 पौवा (5.760 लीटर) कीमती 3560/रु

Post a Comment