01 सट्टा कारोबारी एवं 01 अन्य आदतन बदमाश के विरुद्ध की गई कार्यवाही
मौदहापारा क्षेत्र में पुलिस की सख्त कार्यवाही —01 सट्टा कारोबारी एवं 01 अन्य आदतन बदमाश के विरुद्ध की गई कार्यवाही
मौदहापारा पुलिस द्वारा थाना मौदहापारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए सट्टा कारोबार में संलिप्त आरोपी एवं एक any अभ्यस्त बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
थाना मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शारदा चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखने का कार्य कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं आरोपी महबूब खान पिता हुसैन खान उम्र 60 वर्ष निवासी रामनगर कर्मा चौक के पास, मौदहापारा, थाना मौदहापारा जिला रायपुर को पकड़ा गया। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी की पर्चियां एवं नगदी रकम 770 रुपये बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इसी प्रकार थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र के अभ्यस्त बदमाश अयान कुरेशी पिता शरीफ कुरैशी उम्र 18 वर्ष 05 माह निवासी गफ्फूर मस्जिद के पास, मौदहापारा के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। आरोपी पूर्व में चाकूबाजी जैसे गंभीर प्रकरण में आरोपी रह चुका है। एक वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस टीम द्वारा संपर्क किए जाने पर आरोपी उत्तेजित होकर आक्रामक व्यवहार करने लगा तथा उसके द्वारा शांति भंग किए जाने की आशंका निर्मित होने पर अंतर्गत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
उक्त आरोपी को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कोतवाली के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी किया गया।
मौदहापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Post a Comment